Facebook
Twitter
WhatsApp
X

Class 10 Maths Chapter 1 Exercise 1.2 Solution In Hindi Medium

दोस्तों पिछले पोस्ट में मैं आपको प्रश्नावली 1.1 का हल कर दिया है, इस पोस्ट में Class 10 Maths Chapter 1 Exercise 1.2 Solution In Hindi Medium में Solve किया गया हैं जो आपके तैयारी में चार चंद लगा देगा । दोस्तों इस website पर आपको पूरे Book का Solutions हिन्दी और English माध्यम में क्रमानुसार मिलता रहेगा आप अपनी तैयारी निरंतर जारी रखिए और साथ ही साथ Notes भी बनाते रहिए । इस Link पर Click करके आप Video Solutions भी देख सकते हैं।

प्रश्नावली 1.2 (पृष्ठ संख्या 13)

 

प्रश्न 1 निम्नलिखित संख्याओं को अभाज्य गुणनखंड के रूप में व्यक्त कीजिये:

(i) 140

(ii) 156

(iii) 3825

(iv) 5005

(v) 7429

उत्तर-

(i)

(ii)

(iii)

(iv)

(v)

प्रश्न 2 पूर्णांकों के निम्नलिखित युग्मों के LCM और HCF ज्ञात कीजिए तथा इसकी जाँच कीजिए कि दो संख्याओं का गुणनफल = LCM × HCF है:

(i) 26 और 91

(ii) 510 और 92

(iii) 336 और 54

उत्तर- (i) 26 = 2 × 13

91 = 7 × 13

सार्व गुणनखंड = 13

∴ HCF = 13

LCM = 2 × 7 × 13 = 182

अब, जाँच,

दो संख्याओं का गुणनफल = LCM × HCF

N1 × N2 = LCM × HCF

26 × 91 = 13 × 182

2366 = 2366

सिद्ध हुआ|

(ii) 510 = 2 × 3 × 5 × 17

92 = 2 × 2 × 23

सार्व गुणनखंड = 2

∴ HCF = 2

LCM = 2 × 2 × 3 × 5 × 17 × 23 = 23460

अब, जाँच,

दो संख्याओं का गुणनखंड = LCM × HCF

N1 × N2 = LCM × HCF

510 × 92 = 2 × 23460

46920 = 46920

सिद्ध हुआ|

(iii) 336 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 7

54 = 2 × 3 × 3 × 3

सार्व गुणनखंड = 2 × 3

∴ HCF = 6

LCM = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3 × 7 = 3024

जाँच,

दो संख्याओं का गुणनफल = LCM × HCF

N1 × N2 = LCM × HCF

336 × 54 = 6 × 3024

18144 = 18144

सिद्ध हुआ|

प्रश्न 3 अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा निम्नलिखित पूर्णांकों के LCM और HCF ज्ञात कीजिए:

(i) 12, 15 और 21

(ii) 17, 23 और 29

(iii) 8, 9 और 25

उत्तर- (i) 12 = 2 × 2 × 3

15 = 5 × 3

21 = 7 × 3

सार्व गुणनखंड = 3

HCF = 3

​LCM = 3 × 2 × 2 × 5 × 7 = 420

(ii) 17 = 1 × 17

23 = 1 × 23

29 = 1 × 29

HCF = 1

LCM = 17 × 23 × 29 = 11339

(iii) 8 = 2 × 2 × 2

9 = 3 × 3

25 = 5 × 5

यहाँ 1 को छोड़कर अन्य कोई सार्व गुणनखंड नहीं है:

∴ HCF = 1

LCM = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5 × 5

= 8 × 9 × 25

= 1800

प्रश्न 4 HCF (306, 657) = 9, दिया है। LCM (306, 657) ज्ञात कीजिए।

उत्तर-

प्रश्न 5 जाँच कीजिए कि क्या किसी प्राकृत संख्या n के लिए संख्या 6n अंक 0 पर समाप्त हो सकती है।

उत्तर- 6n का अभाज्य गुणनखंड = (2 × 3)n

जबकि, कोई प्राकृत संख्या जो शून्य पर समाप्त होती है उसके अभाज्य गुणनखंड (2 × 5)n के रूप का होता है।

अत:, 6n शून्य पर समाप्त नहीं होगी।

प्रश्न 6 व्याख्या कीजिए 7 × 11 × 13 + 13 और 7 × 6 × 5 × 4 × 3 × 2 × 1 + 5 भाज्य संख्या क्यों है?

उत्तर- माना A = 7 × 11 × 13 + 13

= 13(7 × 11 + 1)

= 13(77 + 1)

= 13 × 78

अत: यह एक भाज्य संख्या है क्योंकि इसके अभाज्य गुणनखंड में 1 को छोड़कर अन्य दो गुणनखंड हैं।

इसी प्रकार,

माना B = 7 × 6 × 5 × 4 × 3 × 2 × 1 + 5

= 5(7 × 6 × 4 × 3 × 2 × 1 + 1)​

= 5 × (1008 + 1)

= 5 × 1009

अत: यह भी एक भाज्य संख्या है क्योंकि इसके भी अभाज्य गुणनखंड में 1 को छोड़कर अन्य दो गुणनखंड हैं।

प्रश्न 7 किसी खेल के मैदान के चारों ओर एक वृत्ताकार पथ है। इस मैदान का एक चक्कर लगाने में सोनिया को 18 मिनट लगते हैं, जबकि इसी मैदान का एक चक्कर लगाने में रवि को 12 मिनट लगते हैं। मान लीजिए वे दोनों एक ही स्थान और एक ही समय पर चलना प्रारंभ करके एक ही दिशा में चलते हैं। कितने समय बाद वे पुनः प्रांरभिक स्थान पर मिलेंगे?

उत्तर- एक चक्कर में सोनिया 18 मिनट लेती हैं।

रवि एक चक्कर में 12 लगाता है।

वे दोनों एक ही स्थान पर LCM(18, 12) मिनट के बाद मिलेंगे।

अत:

18 = 2 × 3 × 3

12 = 2 × 2 × 3

HCF = 2 × 3 = 6

= 36 मिनट

kramvir katha

10th Class Canskrit Chapter 8 Question Answer

दोस्तों इस पाठ में आपको Class 10 Sanskrit Chapter 8 Kramvir katha (कर्मवीर कथा) पाठ के सभी प्रश्नों  मौखिक, लिखित, 1 अंक स्तरीय, 2 अंक स्तरीय

Read More »
kramvir katha

karmveer katha class 10 sanskrit question answer

संस्कृत कक्षा 10 कर्मवीर कथा karmveer katha ( कर्मवीर की कहानी ) दोस्तों इस पाठ के माध्यम से हम लोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्कृत

Read More »
dhahte viswas

Dhahte Biswas Kahani

Dhahte Biswas Kahani ढहते विश्वास सात कोड़ी होता दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपलोगों को Dhahte Biswas Kahani का सारांश के साथ परीक्षा में पुछे

Read More »
dahi wali mangamma

Dahi Wali Mangamma

दही वाला मंगम्मा (Dahi Wali Mangamma)।पाठ -1 ।वर्णिका भाग-2 (पूरक पुस्तक) दोस्तों बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 का पाठ -1 दही वाला मंगम्मा (Dahi Wali

Read More »

Class 10th Sanskrit Mock Test/Quiz-1

Class 10th Sanskrit Mock Test/Quiz-1 दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपके लिए Bihar Board Class 10th Sanskrit Mock Test/Quiz-1 तैयार किया है जिसे खेल कर

Read More »
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031